बागपत में पुराने वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी! सड़क पर दौड़ते मिले तो होगी कार्रवाई
बागपत। एनसीआर में उम्र पूरी कर चुके पुराने वाहनों को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग ने 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई शुरू कर दी है।
एआरटीओ विपिन कुमार के मुताबिक एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत पुराने वाहनों की जांच की जा रही है।
मैजिक, टैक्सी, पिकअप, ठेला, जुगाड़ वाहन और मोटरसाइकिल को काटकर बनाए गए रेडी वाहनों समेत निर्धारित आयु पूरी कर चुके वाहनों को सड़क पर संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
जांच के दौरान ऐसे वाहन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग की सख्ती से पुराने वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि निर्धारित अवधि पूरी कर चुके वाहनों का संचालन न करें।
बागपत में पुराने वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा—अब सड़क पर दौड़ने से पहले वाहन की उम्र और वैधता जरूर जांच लें।
#बागपत #BaghpatNews #RTO #TransportDepartment #OldVehicles #NCR #TrafficNews #UPNews
Baghpat, Bagpat | Sep 22, 2026