बड़ौत में बहू का धरना, ससुर की दुकान पर लगाया ताला
बड़ौत की खल मंडी में एक महिला अपने 10 माह के बेटे के साथ ससुराल में रखने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई। महिला की पहचान शिवानी जांगिड़ के रूप में बताई जा रही है।
शिवानी जांगिड़ पति निशांत जांगिड़ के घर के बाहर धरने पर बैठीं।
महिला के साथ उसका 10 माह का बेटा भी मौजूद है।
आरोप है कि शिवानी ने घर की गली के सामने खल मंडी स्थित ससुर सत्यवीर सिंह जांगिड़ की लकड़ी की दुकान पर ताला लगा दिया।
. शिवानी की मांग है कि उन्हें ससुराल में रखा जाए, तभी दुकान का ताला खोला जाएगा।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
आखिर पति-पत्नी और ससुराल पक्ष के बीच विवाद की पूरी वजह क्या है? मामले में दोनों पक्षों का पक्ष और पुलिस की कार्रवाई सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
बड़ौत | बागपत
#Baraut #Baghpat #BreakingNews #UttarPradesh #UPPolice #BarautNews #BaghpatNews
Baghpat, Bagpat | Sep 22, 2026