बागपत में पुराने वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, सड़क पर नहीं दौड़ेंगे उम्र पूरी कर चुके वाहन
बागपत में परिवहन विभाग ने एनसीआर क्षेत्र में निर्धारित आयु पूरी कर चुके पुराने वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग के अनुसार, 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों की जांच की जा रही है।
➡️ एआरटीओ विपिन कुमार ने बताया कि एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
➡️ निर्धारित अवधि पूरी कर चुके मैजिक, टाटा मैजिक/टेंपो, टैक्सी, पिकअप, ठेला, जुगाड़ वाहन और मोटरसाइकिल को काटकर बनाए गए रेडी वाहनों के संचालन पर कार्रवाई की जाएगी।
➡️ जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर वाहनों के खिलाफ नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।
➡️ कार्रवाई शुरू होने से पुराने वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
➡️ परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से निर्धारित अवधि पूरी कर चुके वाहनों का संचालन नहीं करने की अपील की है।
⚠️ परिवहन विभाग की पुराने वाहनों पर सख्ती—सड़क पर उतरने से पहले वाहन की वैधता जरूर जांचें।
#बागपत #Baghpat #TransportDepartment #RTO #OldVehicles #NCR #TrafficRules #UPNews
@baghpatpolice @Rtomeerut
Baghpat, Bagpat | Sep 22, 2026