BAGHPAT DESK : बागपत के बालैनी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि तलाशी अभियान चलाकर दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए तीनों आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं और नलकूप उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं।
आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी के उपकरण, मोटरसाइकिल और रहड़ा बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र पर करीब 50 और आशुतोष पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
Baghpat, Bagpat | Sep 22, 2026