कोल: नगला लोधा में दबंगों ने पंचायत सहायिका और उनके भाई को पीटा, पीड़ितों ने एसएसपी से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jul 2, 2025 नगला लोधा में दबंगों के द्वारा ग्राम प्रधान सहायिका और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 30 जून को ग्राम प्रधान सहायिका माधुरी भाई के साथ अपने काम पर पंचायत कार्यालय जा रही थी। आरोप है की दौरान दबंगों ने भाई बहन से गाली गलौज की। माधुरी और उसके भाई प्रेमपाल ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो दबंग इकट्ठा हो गए और दोनों के साथ जमकर मारपीट कर दी।