कोल: विजयगढ़ थाने के दरोगा पर मारपीट का केस खत्म करने के नाम पर ₹70 हजार रिश्वत लेने का आरोप, एसएसपी से की गई शिकायत
Koil, Aligarh | Jul 2, 2025 थाना विजयगढ़ के दरोगा पर एक युवक ने मारपीट का मुकदमा खत्म करने के नाम पर 70000 की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मुकदमा खत्म करने के नाम पर दरोगा ने 70000 की रिश्वत ली और केस खत्म नहीं किया। पीड़ित ने जब दरोगा से फोन पर पैसे मांगे तो दरोगा ने धमकी देते हुए जेल भेजने की धमकी दे दी। पीड़ित ने शिकायत एसएसपी से की है।