कोल: जिले में सावन के चलते बनाये जा रहे घुँघरू, घंटी और डाक कावड़, देशभर से हो रही भारी डिमांड
Koil, Aligarh | Jul 2, 2025 सावन के पर्व को लेकर अब अलीगढ़ के हार्डवेयर कारोबारी ने घंटी घुंघरू और डाक कावड़ बनाना शुरू कर दिया है। तालानगर स्थित हार्डवेयर फैक्ट्री में कारोबारी चंद्रशेखर शर्मा की फैक्ट्री में यह आइटम बनाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि देशभर से भारी मात्रा में इन आइटम की डिमांड की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार केदारनाथ, अमरनाथ से भारी मात्रा में डिमांड आई है।