कोल: तस्वीर महल पर अंग्रेजी शराब ठेके में चोर ने ₹50 हजार की चोरी की घटना को दिया अंजाम, CCTV में कैद हुई
Koil, Aligarh | Jul 2, 2025 तस्वीर महल पर अंग्रेजी शराब के ठेके में चोर ने ₹50000 की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मंगलवार बुधवार मध्य रात्रि करीब एक शातिर चोर आया। चोर ने चारों ओर देखने के बाद दुकान का सीसीटीवी कैमरा उखाड़ा और जमीन पर फेंक दिया। इस दौरान चोर ने शटर को साइड से तोड़ा और दुकान में प्रवेश कर ₹50000 की नगदी लेकर फरार हो गया।