कोल: अलीगढ़ को जल्द मिल सकती है मेट्रो की सौगात, कोल विधायक ने विधानसभा में मुद्दा उठाने के बाद सीएम योगी को भेजा पत्र
Koil, Aligarh | Jul 2, 2025 अलीगढ़ को जल्द ही अब मेट्रो की सौगात मिल सकती है। विधानसभा कोल के विधायक अनिल पाराशर ने जिले में मेट्रो को लेकर मुद्दा उठाया है। अनिल पाराशर ने विधानसभा में अलीगढ़ को मेट्रो मिलने की बात रखी थी। इसके बाद विधायक ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है और अलीगढ़ जिले को मेट्रो की सौगात मिलने की मांग की है।