कोल: अकराबाद को तहसील बनाने की मांग को लेकर लोगों ने DM कार्यालय पहुंचकर DM से की मुलाकात, विधायक पर धमकी देने का लगाया आरोप
Koil, Aligarh | Jul 2, 2025 अकराबाद को तहसील बनाने की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है। बुधवार को अकराबाद क्षेत्र के दर्जन भर लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम संजीव रंजन से मुलाकात की और अकराबाद को तहसील बनाने की मांग की है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक रविंद्र पाल सिंह पर धमकी देने और तहसील न बनने देने के आरोप लगाए हैं।