बिहार: धनेश्वर घाट मोहल्ला में विद्यापीठ पाठशाला का लहेरी थानाध्यक्ष ने किया उद्घाटन, कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
Bihar, Nalanda | Jan 22, 2024 बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट मोहल्ला में सोमवार को विद्यापीठ पाठशाला का उद्घाटन लहेरी थानाध्यक्ष और संस्थान के प्रोपराइटर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि जेई और नीट की तैयारी करने वाले छात्रों को कोटा नहीं जाना पड़ेगा। संस्थान के संचालक शिशुपाल पटेल ने बताया कि फरवरी माह तक नामांकन कराने वाले छात्रों को 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है ।