बिहार: जिलाधिकारी ने समाहरणालय में लोक शिकायत निवारण की द्वितीय अपील में 31 मामले में की सुनवाई
Bihar, Nalanda | Jan 22, 2024 लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सोमवार को समाहरणालय में 31 मामले की सुनवाई की। इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया और कुछ मामलों में निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया।