बिहार: जिलाधिकारी शंशाक शुभांकर ने समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर 19 लोगों की सुनीं समस्याएं
Bihar, Nalanda | Jan 22, 2024 जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सोमवार को दैनिक जनता दरबार में 19 लोगों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिए। जन सुनवाई में एक महिला द्वारा बताया गया कि उनके ससुराल में उनके साथ मारपीट किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उन्हें महिला हेल्पलाइन के पास भेज दिया है।