बिहार: इसलामपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी रंजीत पासवान को सेवा से किया गया बर्खास्त, रिश्वत लेते हुए किया गया था गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Jan 22, 2024 इसलामपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी रंजीत पासवान को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार द्वारा 20 जुलाई 2016 को दाखिल खारिज के एवज में ₹10 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। इसके उपरांत निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही का संचालन किया गया था। सोमवार को रंजीत पासवान को बर्खास्त कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने जानकारी दी।