बिहार: खरका पुल के पास पाइन में डूबने से 1 व्यक्ति की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Jan 22, 2024 परवलपुर थाना क्षेत्र के मठपर गांव निवासी एक व्यक्ति की मौत खरका पुल के पास पाइन में डूबने से हो गई। मृतक के शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मठपर गांव निवासी बसंत विंद रविवार को खेत पटाने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान खरकापर पुल से पाइन में गिरकर पानी में डूब गया, सोमवार को शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।