कोईलवर: बिरमपुर में ग्रामीणों को कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर ने जल संरक्षण का संदेश दिया
कोईलवर प्रखंड के बिरमपुर गांव में बुधवार दोपहर 3:30 बजे कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर की ओर से ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों और ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन, भूजल रिचार्ज और जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। विषय विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ विकास सिंह ने खेतों में मेड बंदी जैसी तकनीक अपनानेकी सलाह दी।