जन्मदिन पर गौसेवा कर विष्णु सोनी ने दिया सेवा और समर्पण का संदेश
पीथास : बृजमोहन सुवालका
पीथास :जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोग विभिन्न आयोजन करते हैं, लेकिन पीथास निवासी विष्णु सोनी सुपुत्र राजमल सोनी ने अपने जन्मदिन को गौसेवा के पुनीत कार्य के साथ मनाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर उन्होंने अपने परिवार सहित मालीखेड़ा पीथास स्थित श्री देवनारायण गौशाला सेवा संस्थान पहुंचकर गौमाताओं को 251 किलो लापसी खिलाई। साथ ही विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सोनी ने अपने जन्मदिन की खुशियों को गौसेवा के माध्यम से मनाते हुए जीवदया, सेवा, श्रद्धा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। उनका यह सेवा भाव समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
गौसेवा जैसे पुनीत कार्यों से जरूरतमंद गौवंश को सहारा मिलने के साथ ही समाज में दया, करुणा और परोपकार की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। जन्मदिन पर किया गया उनका यह सेवा कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय है।