अगर आप सौ की मदद नहीं कर सकते हैं तो एक की ही कर दीजिए - श्री कोठारी*
बागरिया बस्ती के जरूरतमंद बच्चों के लिए वूलन जर्सियों का वितरण
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,11 नवम्बर
अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के सौजन्य से कच्ची बस्तियों के बच्चों तथा सरकारी प्राइमरी स्कूलों के छोटे छोटे ( 5 से 10 वर्ष ) जरूरतमंद बच्चों के लिए एक हजार एक वूलन जर्सियों का निःशुल्क वितरण प्रारम्भ किया जा चुका है , इसी क्रम में आज बुधवार को स्थानीय गीता भवन सभागार में बागरिया बस्ती के जरूरतमंद बच्चों के लिए वूलन जर्सियों का वितरण अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के राष्ट्रीय महासचिव डॉ श्री अशोक सोडाणी एवं गुजरात प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट श्री मुकेश कोठारी के कर कमलों से किया गया !
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए श्री कोठारी ने कहा कि *अगर आप सौ की मदद नहीं कर सकते हैं तो एक की ही मदद कर दीजिए, लेकिन कीजिए जरूर*
यह जानकारी देते हुए क्लब के भीलवाड़ा जिला पदाधिकारी श्री रामचन्द्र मूंदड़ा ने स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान के निदेशक श्री अनिल सोडाणी एवं एडवोकेट श्री मोहित सोडाणी का आभार व्यक्त किया ! वास्तव में जरूरतमंद बच्चों तक यह जर्सियां पहुंचे, इस हेतु उनके वितरण की उचित रूपरेखा तैयार करके क्लब के जिला पदाधिकारियों एवं अन्य विभिन्न एनजीओ के माध्यम से वितरित की जा रही है !