जमुई: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला जज ने विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jamui, Jamui | Aug 13, 2026 आगामी 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला जज संदीप सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। उक्त जानकारी गुरुवार की शाम 6:00 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है।