टीकमगढ़: टीकमगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, कलेक्टर भी रहे मौजूद
कलेक्टर विवेक श्रोतिय की अध्यक्षता में रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र टीकमगढ़ में मध्य शासन द्वारा उर्वरक वितरण की नई व्यवस्था ई विकास प्रणाली के क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने कहा कि उर्वरक वितरण की ई विकास प्रणाली 1 अप्रैल से पूर्ण रूप से लागू कर दी जाएगी।