दिवाली से पहले मऊ की 1.60 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर सब्सिडी का तोहफा
#maunews #UPNews #MAU #UjjawalaYojna
कम्युनिटी हॉल में हुआ कार्यक्रम, सीएम योगी के संबोधन का लाइव प्रसारण; ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना को बताया महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पहल
मऊ। दीपावली से पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का तोहफा दिया जा रहा है। मंगलवार को नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में सब्सिडी वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे तक चला। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया।
Maunath Bhanjan, Mau | Nov 3, 2026