मऊ के डॉ. संजय सिंह और डॉ. सुजीत सिंह नई दिल्ली में सम्मानित, गायत्री परिवार ने किया अलंकृत
मऊ स्थित गायत्री शक्तिपीठ के संरक्षक डॉ. संजय सिंह और डॉ. सुजीत सिंह को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार, हरिद्वार के प्रमुख डॉ. प्रणव पांड्या ने दोनों चिकित्सकों को विशिष्ट सम्मान से अलंकृत किया। माता भगवती देवी शर्मा और अखंड दीप की पावन शताब्दी के अवसर पर मऊ जनपद में गायत्री शक्तिपीठ के माध्यम से किए गए कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. संजय सिंह ने बताया कि गायत्री परिवार सनातन संस्कृति के उत्थान और विश्व कल्याण के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है। वहीं डॉ. सुजीत सिंह ने कहा कि देशभर से जुटे लोगों के बीच अपने जनपद को सम्मानित होना गौरव का क्षण है।