डौण्डीलोहारा: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया, प्रगति खराब मिलने पर वेतन रोकने के दिए निर्देश
दिव्या उमेश मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौण्डीलोहारा में स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।