अछोली के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो कारों की भिड़ंत के बाद वाहन पलटे, कई घायल
डौण्डीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर ग्राम अछोली के पास गुरुवार को दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर में कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों कारें डौंडीलोहारा से राजनांदगांव की ओर जा रही थीं।इसी बीच अछोली के पास दोनों वाहनों के बीच साइड से टक्कर हुई, जिसके बाद वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलट गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि एक कार में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल डौण्डीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया। वहीं दूसरी कार में सवार घायलों का उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थान�