मंझनपुर: मंझनपुर में विहिप की अहम बैठक, गांव-गांव संगठन विस्तार और अखंड भारत संकल्प दिवस की तैयारियों को लेकर तेज
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की एक महत्वपूर्ण बैठक मंझनपुर के एक सभागार में बुधवार को समय करीब 4 बजे संपन्न हुई। बैठक में आगामी हिंदू जागरण कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। विभाग मंत्री महेश ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को खंड स्तर पर विहिप स्थापना दिवस तथा प्रखंड स्तर पर अखंड भारत संकल्प दिवस को भव्यता से मनाने के निर्देश दिए।