मंझनपुर: निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का मंझनपुर में हल्ला बोल, घाटे का खेल उजागर कर दी जेल भरो आंदोलन की चेतावनी #jansamasya
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के निजीकरण की सुगबुगाहट के खिलाफ प्रदेशभर के बिजली कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को समय करीब 12 बजे पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में पूरे प्रदेश के साथ-साथ कौशाम्बी में भी बिजली कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया।