मंझनपुर: फर्जी STF अफसर बनकर नोटिस भेजने वाले ठगों को मंझनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक बर्खास्त शिक्षक भी शामिल
यूपी एसटीएफ गौतमबुद्धनगर और मंझनपुर पुलिस ने ठगी के धंधे में जुटे एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया, जो खुद को STF अफसर बताकर लोगों को जांच में फंसाने की धमकी देता था और फर्जी नोटिस दिखाकर लाखों की उगाही करता था। मुखबिर की पक्की सूचना पर बुधवार को समय करीब 11 बजे चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो ठग बजरंगी लाल गुप्ता और जयप्रकाश तिवारी को धर दबोचा है।