विदिशा: ग्राम दुलई में कच्ची शराब पकड़वाने वाली युवती को आरोपियों ने परेशान कर पीटा, एसपी कार्यालय में शिकायत
2 दिन पहले करारिया थाना क्षेत्र के ग्राम दुलई में पुलिस द्वारा 205 लीटर अवैध महुआ लहान जप्त की थी, जिससे अवैध शराब और कच्ची शराब बनाई जाती है। पुलिस द्वारा जिस युवती की मदद से यह कार्रवाई की गई। उसके साथ आरोपियों द्वारा मारपीट की गई है। इसकी शिकायत थाने में भी की गई, वहीं शुक्रवार दोपहर 3 बजे पीड़ित युवती अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची।