जमुई: भीषण गर्मी को देखते हुए अगजनी की घटना से सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट
हाल ही में दिल्ली और मुजफ्फरपुर में हुए दर्दनाक अग्निकांडों को लेकर जमुई जिला प्रशासन एलर्ट मोड में है। इसको लेकर DM के निर्देश पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे जिले के व्यावसायिक और आवासीय परिसरों और अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा मानकों की कड़ाई से जांच की जा रही है, जो निरंतर जारी रहेगी। विभिन्न अस्पतालों व होटलों में अग्निशमन यंत्र का जायजा लेने की तस्वीर मंगलवार की सुबह 8 बजे सामने आई है, जो लगातार आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान पदाधिकारियों की टीम द्वारा बारी-बारी से जिले भर के अस्पतालों और होटलों का निरीक्षण किया जा रहा है साथ ही मौजूद अग्निशमन यंत्र व आग से सुरक्षा को लेकर आवश्यक संसाधन की उपलब्धता को देखते हुए दिशा-निर्देश दिया जा रहा है।
वहीं जिला पदाधिकारी नवीन ने सभी संस्थान संचालकों को सचेत किया है कि आम जीवन को खतरे में डालने वाली किसी भी लापरवाही को प्रशासन बर्दाश्त नहीं करेगी। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी और नियमों की अवहेलना करने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuibihar #viralreelschallenge #jamuiPolice #zilaprashasan Part 7
Jamui, Jamui | Jun 9, 2026