विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 15.11.2026 को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा पेट्रोल पंम्प से पेट्रोल की चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से तीन पिपिया (हरा, नीला एवं हल्का हरा रंग) में कुल 70 लीटर चोरी किया गया पेट्रोल व एक सफेद रंग की खाली पिपिया व घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद हुए हैं । गौरतलब हो कि कस्बा ओरन के रहने वाले हिमांशु द्वारा दिनांक 14/15.11.2026 की रात्रि को थाना बिसंडा पर सूचना दी की उनके कस्बा ओरन स्थित बिसंडा रोड पर एचपीसीएल (माँ त्रिलोचनी फिलिंग स्टेशन) पेट्रोल पंप से अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 24.09.2026 व 06.11.2026 को पेट्रोल पंप की मशीन स्वयं संचालित कर पेट्रोल चोरी कर लिया गया था । सूचना पर तत्काल थाना बिसंडा पर अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन एवं विश्लेषण किया गया । इसी क्रम में आज दिनांक 15.11.2026 थाना बिसंडा पुलिस गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग में मामूर थी । इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पेट्रोल चोरी की घटना में संलिप्त व्यक्ति अपनी चारपहिया गाड़ी से सिंहपुर की तरफ से ओरन आ रहा है । सूचना पर अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सिंहपुर रोड विशाल पुरवा मोड़ कस्बा ओरन से गिरफ्तार किया गया । कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह पेट्रोल पंप में लगी मशीन को संचालित करना जानता है तथा उसके द्वारा कस्बा ओरन स्थित पेट्रोल पंप से कुछ दिन पूर्व दो बार पेट्रोल चोरी किया गया था । अभियुक्त के कब्जे 03 अदद प्लास्टिक की पिपियों (हरा, नीला एवं हल्का हरा रंग) में कुल लगभग 70 लीटर पेट्रोल तथा 01 अदद खाली सफेद रंग की प्लास्टिक पिपिया बरामद की गई है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है ।
*बरामदगी-*
▪️03 पिपिया में कुल 70 लीटर पेट्रोल (चोरी का)
▪️01 पिपिया खाली सफेद रंग की
▪️01 चारपहिया मारुती कार (घटना में प्रयुक्त)
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. श्यामराज पुत्र शिरोमन निवासी बारामाफी थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0 497/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना बिसंडा जनपद बांदा ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. श्री चन्द्रप्रकाश तिवारी थानाध्यक्ष बिसंडा
2. उ0नि0 द्धिसागर चौकी प्रभारी ओरन
3. कां0 सौरभ शास्त्री
4. कां0 आदर्श सिंह
Atarra, Banda | Nov 15, 2026