मकराना: भींचावा में महिला के साथ हुए जघन्य अपराध पर कार्रवाई की मांग को लेकर CO कार्यालय के बाहर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
उपखंड के भींचावा ग्राम में गत दिनों एक महिला के साथ जघन्य अपराध हुआ था, जिस पर मकराना थाने में मामला दर्ज किया गया। लेकिन मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। जिसको लेकर मंगलवार को सैकड़ो की तादाद में ग्रामीण मकराना पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम व थानाधिकारी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है।