मकराना: मकराना में ट्रक यूनियन की जगह ट्रकों की पार्किंग की मांग को लेकर विधायक गैसावत को सौंपा ज्ञापन
द गुड्स ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर यूनियन मकराना के सदस्यों ने विधायक ज़ाकिर हुसैन गैसावत को रविवार को ज्ञापन सौंपते हुए ट्रक यूनियन की खाली पड़ी जगह पर ट्रकों की पार्किंग की अनुमति प्रदान करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि मकराना में ट्रक यूनियन की जगह लंबे समय से खाली पड़ी है, जबकि लॉडिग ट्रकें सड़क पर खड़ी रहती हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं।