मकराना: जूसरी पानी की टंकी तिराहा पर अज्ञात चोरों ने मेडिकल की दुकान का शटर तोड़ कर की चोरी
जूसरी पानी की टंकी तिराहा पर एक मेडिकल की दुकान में चोरी की वारदात हुई है। दुकान का शटर तोड़ चोर गल्ले में पड़ी नगदी चुरा ले गए। सोमवार को मेडिकल संचालक गजेन्द्र सिंह दुकान पर आया तो उसे शटर टूटा हुआ मिला। शटर को किसी सरिए की सहायता से तोड़ा गया है। सूचना मिलने पर मकराना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का मौका मुआयना किया।