मकराना: इंदौरा वाटिका में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम हुआ आयोजित
विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में रविवार को मकराना बाइपास रोड स्थित इंदौरा वाटिका में त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें 700 लोगों को त्रिशूल दीक्षा दी। दीक्षा में करीब पांच इंच का प्रतीकात्मक त्रिशूल प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विक्रम परिहार ने कहा की बिना शस्त्र के धर्म की रक्षा नहीं हो सकती।