मकराना: गच्छीपुरा पुलिस ने हरनावा में एक युवक व उसकी माता पर जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
गच्छीपुरा पुलिस ने सोमवार को जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गिरिराज कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना स्तर पर गत दिनों ग्राम हरनावा में युवक व उसकी माता पर जानलेवा हमला करने के मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी केसर सिंह, मूल सिंह व गोपाल सिंह उर्फ कालू सिंह को गिरफ्तार किया गया है।