मुंगावली: वार्ड नंबर दस में दबंग अपराध के इरादे से घर में घुसा, मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज किया
वार्ड नंबर दस में एक दबंग घर में अपराध घटित करने के उद्देश्य से घुसा , मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर दस निवासी भानु प्रताप ने गुरुवार को शाम लगभग 6 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे परसौदा निवासी शिवेंद्र उर्फ साहिल घर में अपराध घटित करने के उद्देश्य से घुसा, फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।