पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सपत्नीक एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी ने प्रातः 4 बजे बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा का जलाभिषेक एवं पंचामृत से अभिषेक किया तथा आरती उतारी।
इस अवसर पर बाबा बैजनाथ महादेव से जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं कल्याण की कामना की गई।
आज आगर में राजाधिराज बाबा बैजनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी निकलेगी। बाबा पालकी पर सवार होकर राजसी ठाठ के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। धर्म, आस्था और विश्वास के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ेगा।
Jansampark Madhya Pradesh
#BabaBaijnathMahadev #ShahiSawari #ShravanSomvar #AgarMalwa #HarHarMahadev #आगरमालवा #बाबाबैजनाथमहादेव #शाहीसवारी