Public App Logo
बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे मंत्री नागर सिंह चौहान, शाही सवारी में हुए शामिल उज्जैन। श्रावण मास के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने सोमवार को उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही वे बाबा महाकाल की श्रावण मास की तृतीय शाही सवारी में भी सम्मिलित हुए। मंत्री चौहान ने बाबा महाकाल से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। शाही सवारी में शामिल होकर उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक उत्साह साझा किया और बाबा महाकाल की भक्ति में सहभागिता की। इस अवसर पर उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, युवा नेता वैभव यादव, विधायक सतीश मालवीय, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे। मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में दर्शन एवं शाही सवारी में सम्मिलित होना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण की प्रार्थना की। - Agar News