प्रदेश सरकार संत शिरोमणि श्री रविदास जी के समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही है- श्री गहलोत
आगर मे संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी महाराज की जन्म जयंती पर #कलश_वंदन यात्रा एवं #समरसता_संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ
प्रदेश सरकार द्वारा संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान प्रारंभ कर, सामाजिक समरसता के संदेश को गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। समाज के सभी वर्गों के लोग इस यात्रा में सहभागिता करें, समाज में समरसता का संदेश दे। यह बात आगर के विधायक श्री माधव सिंह 'मधु' गहलोत ने 20 अगस्त को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर कंपनी गार्डन में कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ करते हुए कहीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री चिंतामन राठौर,यात्रा के जिले के संयोजक डॉ. श्री भवानी शंकर वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, जिला संयोजक जनजाति कार्य श्री शेखर उईके, जनप्रतिनिधि गण तथा संतगण उपस्थित थे।
विधायक श्री मधु गहलोत एवं अधिकारियों ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों को यात्रा के कलश भेंट कर, कलश वंदन यात्रा तथा रथ का शुभारंभ किया एवं संत श्री रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी सबका साथ सबका विकास एवं सामाजिक समरसता की भावना के साथ राष्ट्रनिर्माण के कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में संत रविदास जी का मंदिर बनाने की घोषणा की है। सागर में भी भव्य मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम को श्री चिंतामन राठौर ने भी संबोधित किया तथा यात्रा संयोजक डॉ भवानी शंकर वर्मा ने संत रविदास जी के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके विचारों को आत्मसात करने का आव्हान किया।
जिला संयोजक श्री शेखर उईके ने कार्यक्रम एवं कलश वंदन यात्रा एवं अभियान की विस्तृत रूपरेखा बताई। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों ने उपस्थित संतगणों का शाल श्रीफल एवं पुष्प हारो से स्वागत किया। छात्र ईश्वर ने भी संत रविदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री कमल मंडलोई सहित अन्य अधिकारी तथा श्री भरत प्रजापति, श्री सूरज सिंह, श्री उदय सिंह, श्रीमती आभा चोपड़ा, श्री मोहन नागर, श्री अजय जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता एवं शिक्षक गण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Schedule Caste Welfare Department, Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh