मिहींपुरवा: कतर्नियाघाट जंगल की गेरुआ नदी से बहकर घाघरा बैराज पहुंचा नेपाली युवक का शव, सुजौली पुलिस ने नेपाल पुलिस को सौंपा
कतरनियाघाट जंगल के बीच बहने वाली गेरुआ नदी में शुक्रवार को नेपाल से बहकर एक युवक का शव घाघरा बैराज पहुंच गया। सूचना के बाद सुजौली पुलिस मौके पर पहुंची, सुजौली थाना प्रभारी हरीश सिंह ने बताया कि युवक के शव की पहचान प्रदीप चंद्र पुत्र धनगर बहादुर निवासी धनगढ़ी राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। शव को शुक्रवार की रात 10 बजे नेपाल पुलिस को शव सुपुर्द किया गया।