बिजनौर: बिजनौर गंगा बैराज में दोस्तों संग नहाने गये युवक की डूबने से हुई मौत
Bijnor, Bijnor | May 9, 2024 बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव नवादा तुल्ला निवासी 20 वर्षीय युवक ऋषभ कुमार अपने दोस्तों के साथ बिजनौर गंगा बैराज में नहाने गया था। नहाने के दौरान ऋषभ का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जिससे डूब कर उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऋषभ कुमार बिजनौर के वर्तमान कॉलेज में बीएससी का छात्र है।