बिजनौर: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने वेयर हाउस पहुंचकर स्ट्रांग रूम के आउटर कॉर्डन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Bijnor, Bijnor | May 9, 2024 बिजनौर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने नजीबाबाद मार्ग स्थित वेयर हाउस पहुंचकर स्ट्रांग रूम के आउटर कॉर्डन का निरीक्षण किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज लिया तथा वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सीसीटीवी कैमरो की लाइव फीड को चेक किया है।