बिजनौर: कस्बा मंडावर में मदरसे के पास तालाब में गिरी हिरण, वन विभाग की टीम व लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
Bijnor, Bijnor | May 9, 2024 बिजनौर के कस्बा मंडावर में किसानबास रोड पर मदरसे के नजदीक एक तालाब में जंगल से भटक कर आई एक हिरन गिर गई। तालाब में हिरण के गिरने से मोहल्ले की भिड़ इकठ्ठा हो गई और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचा वनकर्मी और स्थानीय लोगों ने ब- मुश्किल कड़ी मशक्कत के बाद हिरन को तालाब से बाहर निकाल। और उसका उपचार कराया गया।