बिजनौर: किरतपुर के मोहल्ला बलीपुरा में बहन के साथ हुई छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक को पीटा
Bijnor, Bijnor | May 9, 2024 कस्बा किरतपुर के मोहल्ला बलीपुरा में बहन के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट की और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल इस मामले में पीड़ित युवक की तहरीर के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।