बिजनौर: गांव झलरा में हाईवे पर क्रॉसिंग की मांग को लेकर जांच करने पहुंचे कानून गो व हल्का लेखपाल
Bijnor, Bijnor | May 9, 2024 बिजनौर के गांव झलरा में नजीबाबाद हाईवे पर क्रॉसिंग की मांग को लेकर डीएम के आदेश पर आज हल्का लेखपाल व कानून गो मौके पर जांच करने पहुंचे। ग्रामीणो ने डीएम से हाईवे पर क्रॉसिंग की मांग की थी। पीएनसी कंपनी द्वारा इस हाइवे को बनाया जा रहा है। जांच करने पहुंचे हल्का लेखपाल व कानून गो ने ग्रामीणों को पूरा सहयोग देने व ग्रामीणों की मांग को जायज बताया है।