रात की गश्त में बाइक रोकते ही खुला शराब का राज, 100 पाव जब्त
आबकारी टीम ने शराब के साथ 57,250 का दोपहिया वाहन भी पकड़ा, आरोपी पर केस दर्ज
इंदौर। अवैध मदिरा के खिलाफ चल रहे स्पेशल ड्राइव इंदौर में आबकारी टीम ने 13 सितंबर की रात गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए शराब परिवहन का मामला पकड़ा। बंबई बाजार सर्किल इंचार्ज मीरा सिंह टीम के साथ भंवरकुआं की ओर जा रहे पैशन प्रो बाइक MP 09 QL 1789 को रोककर तलाशी ली। बाइक से 50 पाव प्लेन और 50 पाव मसाला देशी मदिरा, कुल 100 पाव बरामद हुए। शराब के साथ बाइक भी जब्त की गई। शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत 57,250 रुपए आंकी गई है।इस मामले में आरोपी विजय पिता कनक सिंह के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।
कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश, सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन और सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र जोशी के मार्गदर्शन में हुई। टीम में मीरा सिंह, मुख्य आरक्षक मो�
Unchahara, Satna | Sep 14, 2026