नबीनगर: दरमी गांव के मोड़ के समीप पुलिस ने लावारिश स्थिति में चोरी की बाइक किया बरामद
टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के दरमी गांव के मोड़ के समीप से चोरी की एक बाइक लावारिस स्थिति में बरामद किया है. मामले में टंडवा थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने रविवार की शाम 4 बजे बताया कि बाइक सोनारखाप गांव से चोरी हुई थी. बाइक झारखंड के पलामू जिला के नौडीहा थाना क्षेत्र के नामुदाग निवासी प्रियंका कुमारी की है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.