नबीनगर: सोनौरा गांव में खेत में पटवन करने गए युवक की बिजली करंट की चपेट में आने से हुई मौत
नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के सोनौरा गांव में बिजली करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक उसी गांव निवासी नागदेव मेहता के पुत्र सुरजन कुमार मेहता है. घटना रविवार की दोपहर 2:00 बजे की बताई जा रही है. सूचना पर माली थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है.