नोहर: नोहर पुलिस थाना में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ परिवादी के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज
नोहर पुलिस थाना में चार नामजद जनों के खिलाफ परिवादी के घर में घुसकर परिवादी के पिता के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज मिली जानकारी के अनुसार खोपड़ा निवासी कीरत पुत्र संतलाल ने रिपोर्ट में बताया कि संदीप पुत्र ओम प्रकाश, राकेश पुत्र ओम प्रकाश,मुकेश व ओम प्रकाश के जवाई ने एक राय होकर परिवादी के पिता के साथ मारपीट की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की