बाड़े बंदी में गए टाक गुट के पार्षद उमीदवार मिले मंत्री से वीडियो वायरल!
मेहरुन्निसा टाक से भी हुई लंबी चर्चा
कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पूर्व राज्य मंत्री मेहरुन्निसा टाक से भी अलग से लंबी चर्चा की। दोनों के बीच नगरपालिका चुनाव के परिणाम, वार्डवार स्थिति, संभावित समर्थन और बोर्ड गठन को लेकर बनने वाले समीकरणों पर विचार-विमर्श हुआ।
टाक की सक्रियता से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
नगरपालिका चुनाव के दौरान पूर्व राज्य मंत्री मेहरुन्निसा टाक की सक्रियता भाजपा खेमे में लगातार चर्चा में रही। भाजपा एवं भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में उन्होंने चुनावी गतिविधियों में भाग लिया। मतदान संपन्न होने के बाद भी उनकी सक्रियता बनी हुई है।